Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड: रांची के डोरंडा में अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस कर रही छापेमारी


रांची, 13 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के पास रविवार रात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

रांची, 13 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के पास रविवार रात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वालों की पहचान अफाक और संजर के रूप में हुई है। घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों के अलावा उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से पहले भी डोरंडा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।

इससे पुलिस को पुरानी रंजिश और दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिल रही है। जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि फायरिंग के आरोपियों में से एक पहले भी जेल जा चुका है और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।

पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और घटना से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, घटना के समय मौजूद अन्य लोगों और आरोपियों के फरार होने के रास्ते की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएमटी

Date & Time : 2026-09-13 23:40:02

Share:

Leave A Reviews

Related News