Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंडः गिरिडीह में फिरौती के लिए अपहृत युवक को पुलिस ने कराया मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार


गिरिडीह, 25 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक तसलीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

गिरिडीह, 25 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक तसलीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को गांडेय थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह निवासी इकबाल अंसारी ने सूचना दी थी कि उनके चचेरे भाई 35 वर्षीय तसलीम अंसारी का खंडोली इलाके से बाइक समेत अपहरण कर लिया गया है। अपहरण के बाद अपराधियों ने युवक को बंधक बनाकर उसके परिजनों से फिरौती की मांग शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

तकनीकी शाखा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुंजका जंगल स्थित चांदना मोड़ के पास से अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पीरटांड़ निवासी मोहम्मद सोहेल और आदिल अंसारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समीर अंसारी और अफरोजी शाह तथा पचम्बा थाना क्षेत्र के इरशाद अंसारी शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि अपहरण के बाद उन्होंने तसलीम अंसारी के परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाइन माध्यम से 24 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा अपहृत युवक की बाइक बरामद की है।

जांच के दौरान इस कांड में राजा और जाफर उर्फ छछुआ नामक दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है। दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में बंगाबाद थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूरे अभियान में मुफस्सिल थाना प्रभारी श्यामकिशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पचम्बा अंचल पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार और बंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News