Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंडः नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड लेते थे ठग, पांच गिरफ्तार

रांची, 3 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड हासिल कर उनके जरिए अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3.70 लाख रुपए नकद, 15 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।

चतरा के एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने मंगलवार को सदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर गिरोह के बारे में मिली सूचना के आधार पर विशेष टीम बनाई गई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बेरोजगार लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उनसे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड ले लेते थे। इन बैंक खातों और दस्तावेजों का इस्तेमाल अवैध रूप से पैसों के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख 70 हजार रुपए नकद के अलावा एक काले रंग की स्विफ्ट कार और एक बुलेट बाइक जब्त की है। बरामद सामान में विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा एक सोने की चेन, तीन कलाई घड़ियां, एक ट्रॉली बैग, एक लेदर बैग और तीन पर्स भी मिले हैं।

एसडीपीओ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चतरा, धनबाद और बोकारो जिले के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह के काम करने के तरीके, ठगी के शिकार लोगों और अवैध लेन-देन के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। छापेमारी में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई सुनील सिंह, तकनीकी टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-03 21:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News