Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंडः नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन


रांची, 8 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रांची, हजारीबाग, दुमका, जमशेदपुर और गढ़वा सहित कई जिलों में समाहरणालयों और प्रशासनिक कार्यालयों का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

रांची, 8 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रांची, हजारीबाग, दुमका, जमशेदपुर और गढ़वा सहित कई जिलों में समाहरणालयों और प्रशासनिक कार्यालयों का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल, शहीद चौक से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश, रांची की मेयर रोशनी खलखो सहित कई नेता शामिल हुए।

समाहरणालय के समक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा हमेशा छात्रों और युवाओं के आंदोलन के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर सरकार ने कार्रवाई की और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

साहू ने कहा कि भाजपा का आंदोलन 11 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में चलेगा। दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व मे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में पिछले पांच-छह वर्षों के दौरान हुई सभी नियुक्तियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नौकरी देने के बजाय नौकरी बेचने का काम किया है। मरांडी ने कहा कि आंदोलनरत छात्रों ने किसी को गाली नहीं दी, इसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।

उन्होंने दावा किया कि नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी के कई मामलों में अब तक चार्जशीट तक दाखिल नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में अनियमितता के पीछे दलालों का नेटवर्क काम कर रहा है और सीआईडी जांच निष्पक्ष नहीं है।

हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्र समर्थकों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। रघुवर दास ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर मुकदमा दर्ज करना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के भविष्य और उनके सपनों से जुड़ी हैं। इसलिए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।

रघुवर दास ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आंदोलन से जुड़े 300 से अधिक छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं और इन मामलों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। गढ़वा में पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री मंत्री संजय सेठ ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद टाउन हॉल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्तियों की सीबीआई जांच, छात्रों पर लाठीचार्ज और दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग की। सेठ ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं के न्याय के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

--आईएएनएस

एसएनसी/वीसी

Date & Time : 2026-09-08 18:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News