Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा, आरआईएल शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपए का कोटा


मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) ने बुधवार को गुजरात के कंपनी रजिस्ट्रार के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) को जमा कर दिया है। इससे कंपनी के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने का रास्ता साफ हो गया है और पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा।

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) ने बुधवार को गुजरात के कंपनी रजिस्ट्रार के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) को जमा कर दिया है। इससे कंपनी के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने का रास्ता साफ हो गया है और पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा।

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "जेपीएल ने आज आईपीओ के लिए अहमदाबाद में गुजरात के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास 14 अक्टूबर 2026 की तारीख वाला रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) फाइल किया है।"

इस आईपीओ में 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इस पब्लिक इश्यू में जियो प्लेटफॉर्म के पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों का कोटा निर्धारित किया गया है।

शेयरहोल्डर कोटा उन व्यक्तिगत निवेशकों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) के लिए उपलब्ध होगा जो 14 अक्टूबर, 2026 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पब्लिक शेयरहोल्डर हैं और यह लागू नियमों के अधीन होगा।

ऑफर शेड्यूल के अनुसार, एंकर निवेशकों की बोली की प्रक्रिया 19 अक्टूबर को होगी, जबकि पब्लिक इश्यू 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा।

इसमें आगे कहा गया, "एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 19 अक्टूबर, 2026 को खुलेगा। खुदरा निवेशकों के लिए आईपीओ 21 अक्टूबर, 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा।"

कंपनी में रिलायंस जियो का टेलीकॉम ऑपरेशन और डिजिटल बिजनेस शामिल हैं। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की उस रणनीति का एक अहम हिस्सा है, जिसका मकसद ग्राहकों से जुड़े बिजनेस से वैल्यू अनलॉक करना है।

जियो प्लेटफॉर्म्स की टेलीकॉम कंपनी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम भारतीय टेलीकॉम मार्केट में सबसे आगे है। इसके पास फिक्स्ड-लाइन कनेक्शन में 32.89 प्रतिशत (15.79 करोड़ ग्राहक) और मोबाइल कनेक्शन में 39.29 प्रतिशत (50.6 करोड़ ग्राहक) बाजार हिस्सेदारी है।

--आईएएनएस

एबीएस

Date & Time : 2026-10-14 20:20:10

Share:

Leave A Reviews

Related News