Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, बीआरएस 10 अक्टूबर को हैदराबाद में करेगी प्रदर्शन


हैदराबाद/नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन तेज हो गया है। अब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भी इस मुद्दे पर अपना अभियान तेज करने का ऐलान किया है।

हैदराबाद/नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन तेज हो गया है। अब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भी इस मुद्दे पर अपना अभियान तेज करने का ऐलान किया है।

बीआरएस 10 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी का आरोप है कि एसआईआर के तहत बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, खासकर उन विधानसभा क्षेत्रों में जहां बीआरएस के विधायक हैं।

बीआरएस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हुई अनियमितताओं की व्यापक और स्वतंत्र जांच की मांग की है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की है और नैतिक आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की है।

बीआरएस ने कहा है कि हैदराबाद में प्रदर्शन के बाद वह अपने अभियान को दिल्ली तक ले जाएगा, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

बता दें कि चुनाव आयोग के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली में संसद मार्ग और जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विपक्षी दलों का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने चुनाव आयोग के कुछ फैसलों पर 10 महीने के अंदर 14 बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं। आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इन आपत्तियों को नजरअंदाज किया। इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अन्य सदस्यों की मंजूरी के बिना कई अहम फैसले लिए हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

Date & Time : 2026-10-09 11:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News