Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जोफ्रा आर्चर ने फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा ओवर, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड


जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आर्चर आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आर्चर आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

आर्चर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी का पहला ओवर पूरा करने के लिए कुल 11 गेंदें फेंकीं। इसके साथ ही आर्चर आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। आर्चर से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह भी 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं। आर्चर ने इस ओवर में 4 वाइड और एक नो-बॉल डाली। उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 18 रन खर्च किए। आईपीएल में आर्चर का यह अब तक सबसे महंगा पहला ओवर भी है।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को एक बार फिर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने छह ओवर के पावरप्ले में 82 रन जोड़े, जो गुजरात टाइटंस का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है। सुदर्शन-गिल ने छठी बार आईपीएल में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।

वह इस लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ी बन गई है। सुदर्शन-गिल ने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी की है। वॉर्नर-धवन ने भी इस लीग में 6 बार शतकीय साझेदारी की है। वहीं, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी छह बार पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रन जोड़े हैं।

गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मानव सुथार की जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने नियमित कप्तान रियान पराग के बिना खेल रही है। रियान के स्थान पर यशस्वी जायसवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News