Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- चुकानी होगी कीमत


वॉशिंगटन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हुए एक कथित ईरानी मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा क‍ि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका पूरी ताकत के साथ जवाब देगा।

वॉशिंगटन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हुए एक कथित ईरानी मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा क‍ि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका पूरी ताकत के साथ जवाब देगा।

फॉक्स न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने कहा क‍ि हम उन्हें बुरी तरह हरा देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान को करारा जवाब मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना पर हुए इस हमले के बाद अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, “हम उन्हें जोरदार जवाब देंगे। उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेना ने आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया। हालांकि, फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी नहीं दी गई कि कितनी मिसाइलें दागी गईं, हमला कब हुआ या इससे कोई जान-माल का नुकसान हुआ या नहीं।

ट्रंप के बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका ईरान या तेहरान समर्थित समूहों के खिलाफ सीधे सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, उन्होंने संभावित अभियान के समय, उसके आकार या निशाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब ट्रंप ने यह भी पुष्टि की कि इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर रातभर किए गए अमेरिकी हमले इराकी सरकार के साथ समन्वय करके किए गए थे।

उन्होंने इन मिलिशिया समूहों को 'दुनिया के लिए कैंसर' बताया और ईरान समर्थित सशस्त्र संगठनों की कड़ी आलोचना की।

ट्रंप की टिप्पणियों से संकेत मिला कि जॉर्डन में अमेरिकी बलों पर हुए कथित ईरानी मिसाइल हमले और पूरे क्षेत्र में सक्रिय तेहरान समर्थित मिलिशिया समूहों से पैदा होने वाले व्यापक खतरे को अमेरिका एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मान रहा है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इराक में किए गए अमेरिकी हमले अमेरिकी सैनिकों की ओर मिसाइलें दागे जाने से पहले हुए थे या उसके बाद।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News