Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जोश हेजलवुड 300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बने


डार्विन, 15 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं।

डार्विन, 15 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं।

हेजलवुड ने बांग्लादेश की पहली पारी में 28 ओवर में 89 रन देकर 6 विकेट लिए। इस दौरान 5वां विकेट लेते ही उनके 300 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में यह 14वां मौका था, जब हेजलवुड ने एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए। हेजलवुड के अब 77 मैचों की 144 पारियों में 301 विकेट हो गए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर 6 विकेट है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेजलवुड 300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (568), ग्लेन मैक्ग्रा (563), मिचेल स्टार्क (435), डेनिस लिली (355), पैट कमिंस (316), मिचेल जॉनसन (313), और ब्रेट ली (310) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। फिलहाल, हेजलवुड के साथ मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ही सक्रिय हैं। तीनों डार्विन टेस्ट और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं।

टेस्ट मैच की बात करें, तो इसमें ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बहुत कमजोर नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए।

गेंदबाजी की तरह बांग्लादेश ने बल्लेबाजी में भी दबदबा दिखाया और पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की अहम बढ़त ली, जो निर्णायक साबित हो सकती है।

बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 101, कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 84, और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की पारी खेली। हसन का यह पहला शतक था और किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में खेली गई सबसे बड़ी पारी थी।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई है। रिपोर्ट लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में 100 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। स्मिथ 37 और कैमरन ग्रीन 9 रन पर खेल रहे हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News