Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप: जगशेर और शाइना पर रहेंगी निगाहें


गंगटोक, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गंगटोक के पालजोर स्टेडियम स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में 49वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है। देशभर के शीर्ष जूनियर शटलर यहां व्यक्तिगत वर्ग के खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे।

गंगटोक, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गंगटोक के पालजोर स्टेडियम स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में 49वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है। देशभर के शीर्ष जूनियर शटलर यहां व्यक्तिगत वर्ग के खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे।

टूर्नामेंट में खास नजरें वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट जगशेर सिंह खंगुरा पर होंगी, जो पुरुष एकल में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं महिला एकल में एशियन अंडर-17 चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट शाइना मणिमुथु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

इंटर-स्टेट इंटर-जोनल टीम चैंपियनशिप के समापन के बाद, जिसमें कर्नाटक के लड़कों और तमिलनाडु की लड़कियों की टीमों ने जीत हासिल की थी, अब ध्यान व्यक्तिगत मुकाबलों की ओर आ गया है। यहां देश के होनहार युवा खिलाड़ी नेशनल टाइटल जीतने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

टूर्नामेंट के पहले दिन सभी पांच व्यक्तिगत इवेंट्स में मुकाबले हुए, जिनमें कोर्ट 4 और 5 पर गर्ल्स सिंगल्स और गर्ल्स डबल्स के मैच खेले गए।

मिक्स्ड डबल्स में, प्रिंस और इशिता नेगी ने कड़े मुकाबले में भाष्य पाठक और सियोना गाला को 15-9, 13-15, 16-14 से हराया। अमित राज नटराज और सुहिना रॉय ने भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की; उन्होंने सानिध्य सुनील एकाडे और युतिका चव्हाण को 15-9, 15-9 से मात दी।

भानु प्रताप सिंह चौहान और काव्या स्वामी ने सक्षम वत्सा और भावना कुमारी को सीधे गेमों में हराया। वहीं, शतद्रु बनिक और अद्रिजा डे ने गितार्थ गोगोई और लियाना दत्ता के खिलाफ तीन गेमों के कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

बॉयज सिंगल्स में भी कुछ रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अर्णव यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिव्यम केजरीवाल को 17-15, 15-5 से हराया। वहीं, वेदांश नेगी ने पहला गेम हारने के बाद वापसी की और मेधांश शर्मा को 7-15, 15-10, 15-6 से पराजित किया। मंगलवार के मुकाबलों पर सबकी नजरें टिकी होंगी, क्योंकि भारत के कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट जगशेर सिंह खंगुरा लड़कों के सिंगल्स वर्ग में मुख्य आकर्षण होंगे, जबकि एशियन अंडर-17 चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट शायना मणिमुथु लड़कियों के सिंगल्स वर्ग में एक मजबूत दावेदार होंगी। ये दोनों युवा खिलाड़ी अपनी अंतरराष्ट्रीय फॉर्म को नेशनल चैंपियनशिप में भी बरकरार रखने और अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने की कोशिश करेंगे।

यह व्यक्तिगत चैंपियनशिप 21 नवंबर तक चलेगी, जिसमें देश के शीर्ष जूनियर शटलर नेशनल खिताब जीतने के लिए सिंगल्स और डबल्स कैटेगरी में मुकाबला करेंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-16 23:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News