Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जूनियर विमेंस हॉकी नेशनल: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे चंडीगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और मणिपुर


पुणे, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चंडीगढ़, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, मध्य प्रदेश और मणिपुर ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इन टीमों ने मंगलवार को नेहरू नगर-पिंपरी स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

पुणे, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चंडीगढ़, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, मध्य प्रदेश और मणिपुर ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इन टीमों ने मंगलवार को नेहरू नगर-पिंपरी स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

मंगलवार को पूल 'ए' में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी पंजाब को 3-1 से हराया, जबकि पूल 'बी' में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी बंगाल को 6-0 से मात दी। पूल 'सी' में मणिपुर हॉकी ने हॉकी महाराष्ट्र को 3-2 से हराया और पूल 'डी' में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी हिमाचल को 6-0 से शिकस्त दी।

हॉकी इंडिया की देखरेख में हॉकी महाराष्ट्र की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में मंगलवार को पूल मुकाबलों के आखिरी दिन, डिवीजन ए के पूल 'ए' में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी पंजाब पर 3-1 से आसान जीत दर्ज की और पूल में अपनी पहली जीत हासिल की। ​​जीतने वाली टीम के लिए दीक्षा (33'), रवीना (34') और प्रिया चौहान (46') ने गोल किए, जबकि हारने वाली टीम के लिए जैस्मीन कौर (40') ने गोल का अंतर कम किया।

हॉकी चंडीगढ़ (3 अंक; 2 मैच) पूल ए में दूसरे स्थान पर रही, जबकि पूल विजेता हॉकी झारखंड (6 अंक; 2 मैच) पहले स्थान पर रही। हॉकी पंजाब सबसे नीचे (0 अंक; 2 मैच) रही।

पूल 'बी' में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी बंगाल को 6-0 से मात देकर पूल में अपनी पहली जीत दर्ज की। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए द्रुपति नाइक ने दो गोल (10', 47') दागे, जबकि अजिता एक्का (29'), एक्का सोनाली (30'), बिनाती मिंज (44') और भोली डोली (49') ने एक-एक गोल किया। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा पूल बी में विजेता हॉकी हरियाणा (6 अंक; 2 मैच) के बाद दूसरे स्थान पर रही; हॉकी बंगाल (0 अंक; 2 मैच) सबसे नीचे रही।

पूल 'डी' में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी हिमाचल को 6-0 से रौंदा। हॉकी मध्य प्रदेश की जीत में गोल करने वाली खिलाड़ी थीं तन्वी (12वें मिनट में) और काजल (19', 26' और 52') ने तीन गोल दागे, जबकि मिताली शर्मा (58') और कुदरत (59') ने एक-एक गोल किया। हॉकी मध्य प्रदेश (6 पॉइंट; 2 मैच) ने पूल 'डी' में पहला स्थान हासिल किया, जबकि हॉकी हिमाचल (0 प्वाइंट; 2 मैच) सबसे नीचे रही।

दिन के आखिरी मैच में, पूल 'सी' में हॉकी महाराष्ट्र को हॉकी मणिपुर से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। हॉकी मणिपुर के लिए सल्लू पुखरामबम ने 21वें, 43वें और 47वें मिनट में तीन गोल किए, जबकि हॉकी महाराष्ट्र ने रूबी राठौर (49') और तनिष्का शिंदे (53') के जरिए दो गोल दागे। बेहतर गोल औसत के कारण उत्तर प्रदेश हॉकी (4 प्वाइंट; 2 मैच) पूल में शीर्ष पर रही; हॉकी मणिपुर (4 प्वाइंट; 2 मैच) दूसरे स्थान पर रही और हॉकी महाराष्ट्र (0 प्वाइंट; 2 मैच) पूल में सबसे नीचे रही।

क्वार्टरफाइनल मुकाबले:

1 पूल-ए: हॉकी झारखंड बनाम 2 पूल-बी: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा।

1 पूल-डी: हॉकी मध्य प्रदेश बनाम 2 पूल-सी: मणिपुर हॉकी।

1 पूल-बी: हॉकी हरियाणा बनाम 2 पूल-ए: चंडीगढ़।

1 पूल-सी: उत्तर प्रदेश हॉकी बनाम 2 पूल-डी: छत्तीसगढ़ हॉकी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News