मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। कैंसर एक गंभीर बीमारी है और इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुंबई में रविवार को क्वींस ड्राइव क्लब की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी शामिल हुईं। उन्होंने कैंसर जागरूकता के लिए आयोजित कार ड्राइव में हिस्सा लिया और कैंसर के लक्षण नजर आने पर समय पर जांच कराने की अपील की।
![]()
मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। कैंसर एक गंभीर बीमारी है और इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुंबई में रविवार को क्वींस ड्राइव क्लब की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी शामिल हुईं। उन्होंने कैंसर जागरूकता के लिए आयोजित कार ड्राइव में हिस्सा लिया और कैंसर के लक्षण नजर आने पर समय पर जांच कराने की अपील की।
अमृता फडणवीस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कैंसर के केस में स्क्रीनिंग और खुद की जांच करना बहुत जरूरी है। अगर आपको कोई लक्षण दिखाई दे तो अपनी जांच जरूर करवाएं। इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। इन कदमों से कैंसर का पता शुरुआती चरण में ही लगाया जा सकता है, जिससे बाद में होने वाली गंभीर परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है। कैंसर केवल एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर भी पड़ता है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाना बेहद महत्वपूर्ण है।
अमृता फडणवीस ने कहा कि ऐसे सार्थक और सामाजिक रूप से फायदेमंद कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। इसे रितिका जतिन आहूजा ने अपने ‘क्वींस ड्राइव क्लब’ के जरिए ‘बैस्टियन बीच क्लब’ और ‘पाथ फाउंडेशन’ के सहयोग से आयोजित किया है। इस कार ड्राइव से होने वाली आय से कैंसर मरीजों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
इसी बीच, उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता विपक्ष हैं। उन्हें ऐसे मुद्दे उठाने चाहिए, जिनसे जनता का सरोकार हो, वे अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे जनता का सरोकार नहीं होता है। सरकार अच्छा कार्य कर रही है तो उस पर बेवजह टिप्पणी करना ठीक नहीं है। अगर विपक्ष सही मुद्दे उठाए और सकारात्मक तरीके से अपनी भूमिका निभाए तो यह बेहतर होगा।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के हाल में दिए एक बयान को लेकर अमृता फडणवीस ने कहा कि वह उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए आत्मसम्मान महत्वपूर्ण है। इससे बढ़कर कुछ नहीं है। आज के समय को उस समय से जोड़ना ठीक नहीं है। उस समय कोर्ट और पुलिस जैसी व्यवस्थाएं नहीं थीं, लेकिन आज हमारे पास कोर्ट और पुलिस की व्यवस्था है।
क्वींस ड्राइव क्लब की संस्थापक ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनका क्लब महिलाओं के लिए सुपर कार ड्राइविंग से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में देश के अलग-अलग शहरों से महिलाएं शामिल हुई हैं। सूरत, कोलकाता और दिल्ली समेत कई शहरों से महिलाएं इस अभियान का हिस्सा बनीं।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कैंसर, विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में कीमोथेरेपी मरीजों के इलाज के लिए फंड जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के लिए उन्हें अमृता फडणवीस से काफी प्रेरणा मिली है।
--आईएएनएस
डीकेएम/डीकेपी
Leave A Reviews