Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?


मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने महिलाओं, खासकर पोस्टपार्टम महिलाओं की बॉडी-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। अभिनेत्री ने पोस्टपार्टम (प्रसव के बाद की अवधि) के दौरान महिलाओं के शरीर के बारे में होने वाली चर्चा को 'अजीब' बताया और सवाल किया कि उन्हें इसका सामना क्यों करना पड़ता है।

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने महिलाओं, खासकर पोस्टपार्टम महिलाओं की बॉडी-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। अभिनेत्री ने पोस्टपार्टम (प्रसव के बाद की अवधि) के दौरान महिलाओं के शरीर के बारे में होने वाली चर्चा को 'अजीब' बताया और सवाल किया कि उन्हें इसका सामना क्यों करना पड़ता है।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "मैं इस पर ध्यान नहीं देती क्योंकि मैं इसे देखती ही नहीं हूं। सच कहूं तो मुझे इसके बारे में पता भी नहीं चलता, क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताती ही नहीं हूं और अगर कभी पता चल भी जाए तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपनी लाइफ को लेकर बहुत सच्ची हूं, मैं अपने समय, परिवार, दोस्तों और अपनी खुद की जिंदगी को लेकर सच्ची हूं।"

अभिनेत्री ने बताया कि वे सोशल मीडिया ट्रोलर्स से परेशान नहीं होती हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन अनजान लोगों की बातों से परेशान नहीं होने वाली जो मेरे बारे में बात करते हैं। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है और मेरे पास इसके लिए समय भी नहीं है।"

पोस्टपार्टम में वजन बढ़ने को लेकर कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर परिणीति ने कहा कि इस तरह की बातें उन्हें अनपढ़ों वाली लगती हैं। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, "2026 में भी महिलाओं को बॉडी शेम किया जाता है तो मुझे ये बहुत ही अनपढ़ता वाली और अजीब बात लगती है कि खासकर उन महिलाओं के बारे में बात की जाती है जो अभी मां बनी हैं। मैं समझ नहीं पाती कि ऐसा क्यों होता है।"

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे सच में समझ नहीं आता कि अगर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है तो उसके शरीर पर जो निशान हैं, उसमें निगेटिव क्या है। ये तो खूबसूरत निशान हैं। जैसे आप मालदीव जाते हैं और आपकी स्किन टैन हो जाती है, तो वो इस बात का सबूत है कि आप मालदीव गए थे। आप जिम जाते हैं तो आपके एब्स बनते हैं तो फिर 9 महीने तक एक इंसान को अपने अंदर पालने से आपके शरीर में जो जरूरी बदलाव आते हैं, जो एक हेल्दी बच्चे के लिए जरूरी हैं, उन पर चर्चा क्यों होती है और अगर चर्चा होती भी है तो निगेटिव क्यों होती है।"

अभिनेत्री ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, "मेरे लिए तो बच्चे के जन्म के बाद शरीर में आया हर बदलाव बहुत खूबसूरत है। मैं इसे देखती हूं तो लगता है कि मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है और ये कितना सुंदर है।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-09-22 13:55:10

Share:

Leave A Reviews

Related News