Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत


नई द‍िल्‍ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा में एक व‍िमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्रों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन थिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है।

नई द‍िल्‍ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा में एक व‍िमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्रों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन थिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है।

वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्‍ट पर घटना की जानकारी साझा करते हुए दोनों छात्रों मनोज शिवकुमार और श्रीसरन थिरुग्नानसंबंथम के न‍िधन पर दुख जताया।

दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले ये दोनों भारतीय छात्र कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। इस मुश्किल समय में हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारों और करीबियों के साथ हैं। दोनों के पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए दूतावास उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।”

दुर्घटनाग्रस्त व‍िमान मैनिटोबा के फ्लाइट स्कूल 'हार्व्स एयर' का एक सेसना 172 विमान था। यह हादसा फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ। यह विमान रेजिना से स्टीनबैक (मैनिटोबा) के लिए रात में क्रॉस-कंट्री फ्लाइट पर था और रास्ते में कार्लाइल (सस्केचेवान) से होकर गुजर रहा था, तभी सस्केचेवान के किसबे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के तय समय पर न पहुंचने की सूचना मिली थी और उसी शाम सर्च-एंड-रेस्क्यू टीम ने उसे ढूंढ निकाला। घटनास्थल पर विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

एविएशन टुडे की र‍िपोर्ट में बताया गया क‍ि हरक्यूलिस खोज विमान को उसका पता लगाने के लिए भेजा गया। खोज तकनीशियन अंधेरे में पैराशूट से दुर्घटनास्थल पर उतरे लेकिन दुख की बात है कि उन्होंने पुष्टि की कि दोनों लाइसेंस प्राप्त पायलटों की मृत्यु हो चुकी थी।

दूतावास ने बताया क‍ि कनाडा के अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड (टीएसबी) ने यह पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा है कि आखिर क्या गड़बड़ हुई। वाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के संबंध में परिवारों को हरसंभव काउंसलर सहायता प्रदान करने की बात कही है।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Date & Time : 2026-09-21 17:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News