Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कंगना रनौत ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का किया रुख, अश्लील कंटेंट हटाने की मांग


नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने नाम, पहचान और छवि के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत से अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी से जुड़े अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने नाम, पहचान और छवि के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत से अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी से जुड़े अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।

कंगना का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें उनके नाम और पहचान से जुड़े अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट भी शामिल है।

जस्टिस विकास महाजन की एकल पीठ ने कंगना की ओर से दायर याचिका पर संबंधित पक्षों को समन जारी किया है। अदालत ने अंतरिम रोक लगाने की मांग वाली उनकी अर्जी पर भी नोटिस जारी किया है। इस अर्जी के जरिए कंगना ने आपत्तिजनक कंटेंट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है।

सुनवाई के दौरान कंगना की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि वह सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट किए गए अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट से परेशान हैं। ऐसी कंटेंट को हटाने का आदेश दिया जाए। इस पर अदालत ने कंगना के वकील से उन पक्षों के नाम बताने को कहा, जिनके खिलाफ कंटेंट हटाने का आदेश मांगा जा रहा है।

साथ ही अदालत ने कंगना की ओर से कुछ पक्षों को मामले से हटाए जाने के बाद नई पक्षकार सूची भी दाखिल करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 फरवरी 2027 को होगी।

कंगना का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब दिल्ली हाईकोर्ट में मशहूर लोगों के नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान के बिना अनुमति इस्तेमाल से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। खास तौर पर एआई की मदद से बनाए गए नकली वीडियो, डीपफेक, फर्जी विज्ञापन और लोगों की पहचान के कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर कई हस्तियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

हाल के महीनों में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, नागार्जुन, वरुण धवन, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन समेत कई हस्तियां अदालत से अपनी पहचान और छवि की सुरक्षा की मांग कर चुकी हैं। गायक जुबिन नौटियाल, फिल्मकार करण जौहर, पॉडकास्ट से जुड़े राज शमानी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अभिनेता नागा चैतन्य भी ऐसे मामलों में अदालत का रुख कर चुके हैं।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Date & Time : 2026-10-08 18:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News