Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कांग्रेस की आइडियोलॉजी और माइंडसेट को देश अच्छी तरह से जानता है: दिलीप जायसवाल

पटना, 23 फरवरी (आईएएनएस)। एआई समिट पर पीएम मोदी के द्वारा कांग्रेस पर दिए बयान पर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, वह किसी भी हाल में स्वीकार करने योग्य नहीं है।

पटना, 23 फरवरी (आईएएनएस)। एआई समिट पर पीएम मोदी के द्वारा कांग्रेस पर दिए बयान पर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, वह किसी भी हाल में स्वीकार करने योग्य नहीं है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ कहा कि राहुल गांधी जैसी देश विरोधी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने की कोशिश करती हैं। इसी वजह से उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही एक्सपोज हो चुकी है और उनकी आइडियोलॉजी और माइंडसेट पूरे देश में अच्छी तरह से जानी जाती है।

उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को पहले एआई समझना होगा। उन्हें जब समझ में आएगा, तभी वे कुछ कह सकते हैं।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां ​​देशभर में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं। कड़ी नजर रख रही हैं और यह पक्का कर रही हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पीएम मोदी के बयान पर आरएलएम विधायक माधव आनंद ने कहा कि कांग्रेस के बारे में कौन नहीं जानता है। कांग्रेस की आज क्या स्थिति है, सबको पता है कांग्रेस की क्या स्थिति है। जिसके नेता राहुल गांधी हों, तो अनुमान लगा लीजिए कि वो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में कितनी आस्था व्यक्त करते हैं। उनको देश की जनता से मतलब नहीं है। वही स्थिति यहां तेजस्वी यादव की है तो स्वाभाविक है। दो ऐसे रत्न मिले हैं विपक्ष को, जिसके कारण हम लोग तो और मजबूत हो रहे हैं। हम लोग तो चाहते हैं कि इसी तरह दोनों रत्न आगे बढ़ते रहें, हम लोग और मजबूत होते रहें।

माधव आनंद ने 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी पर कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरा भारत सुरक्षित है। घुसपैठिए किसी भी रूप में हमारे देश में घुसपैठ न कर पाएं, सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्री जो भी योजना लाएंगे, हम सब मिलकर समर्थन करेंगे।

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर माधव आनंद ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले पर हम लोगों ने चर्चा की। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह बिहार में एकदम मजबूत है। कुछ एक-दो घटनाएं घटित होती हैं और उस पर भी किस तरह लगाम लगाई जाए, सरकार इसके लिए कृत संकल्पित है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News