Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका पर महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप


नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जारी विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महिला पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जारी विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महिला पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सुरक्षाबलों के साथ धक्कामुक्की की।

यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने मीडिया के सामने प्रदर्शन के दौरान उनके साथ हुई मारपीट और बदसलूकी की घटनाओं का जिक्र किया।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दीपेंद्र संधू ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को जब क्षेत्र में लागू धारा 163 की जानकारी दी जा रही थी, तब कुछ लोगों ने पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारा गया।

एक अन्य पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल भूपेंद्र अहलावत ने भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें पीछे से खींचकर गिराया गया और हमला करने वाले व्यक्ति को बाद में प्रदर्शनकारियों ने वहां से निकालने में मदद की।

महिला कांस्टेबल सीमा ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें भी चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी निभाने के दौरान पुलिसकर्मी अपनी चोटों की परवाह नहीं करते, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह घायल हो गई हैं। उनके अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी प्रदर्शन में शामिल विधायकों को हिरासत में ले रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और मारपीट को लेकर कई एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस का कहना है कि जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था संभालने के लिए तैनात थे।

दूसरी ओर, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कुछ फैसलों पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि पुलिस दर्ज शिकायतों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Date & Time : 2026-10-08 20:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News