Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कानून पर कानून, फिर भी पेपर लीक नहीं रुक रहे : रणदीप सुरजेवाला


नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पेपर लीक बिल पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कानून पर कानून बनने से क्या होगा, पेपर लीक की घटनाएं तो रुक नहीं रही हैं।

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पेपर लीक बिल पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कानून पर कानून बनने से क्या होगा, पेपर लीक की घटनाएं तो रुक नहीं रही हैं।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में लगभग हर दिन पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब में पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पेपर लीक माफिया खुलेआम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, तो क्या कोई कानून या कमेटी इसे रोक पाएगी।

सुरजेवाला ने कहा, “सच्चाई यह है कि सत्ता में बैठे मठाधीश माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। गुजरात हो या पंजाब या फिर महाराष्ट्र, मंडी में बच्चों के भविष्य की बोली लगाकर बेचा जा रहा है। यह लड़ाई कानून बनाने की नहीं, कमेटी बनाने की नहीं, बल्कि सत्ताधीश मठाधीशों से उनका रिश्ता खत्म करने की है।"

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ युवा हैं और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। देश का युवा जानता है कि पेपर लीक माफिया के संरक्षक सरकार के तख्त पर बैठे हैं।

नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि हम पेपर लीक के खिलाफ बिल पर चर्चा चाहते हैं। लेकिन, हम साथ ही साथ 20 जुलाई को छात्रों के साथ जिस तरह की हिंसा की गई, उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। हम सरकार से इस पूरे घटनाक्रम पर जवाबदेही चाहते हैं। हम यह कहना चाहते हैं कि बच्चों पर जो मुकदमा दर्ज किया गया, वह वापस लिया जाए।

उन्होंने कहा कि अभी जैसे सरकार को पीछे हटना पड़ा, वैसे ही कई बार पीछे हटना पड़ेगा।

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि यह देखना होगा कि सरकार इस बिल को लेकर कितनी गंभीर है और क्या इसे व्यवहार में लाया जा सकता है या नहीं। हमारी मांग है कि छात्रों के साथ जो क्रूरता की गई है, उसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री माफी मांगें। जो अधिकारी जिम्मेदार हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। देश के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News