Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कप्तानी की जिम्मेदारी से पड़ रहा ऋतुराज की बल्लेबाजी पर असर : रविचंद्रन अश्विन


नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि कप्तानी की जिम्मेदारी का असर ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। आईपीएल 2026 में ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 13 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि कप्तानी की जिम्मेदारी का असर ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। आईपीएल 2026 में ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 13 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से सीएसके बदलाव के दौर से गुजर रही है। सीएसके को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार पर 'जियोहॉटस्टार' संग बात करते हुए अश्विन ने कहा, "धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स साफ तौर पर बदलाव के दौर से गुजर रही है। इसमें शामिल सभी लोगों, फैंस, स्टेकहोल्डर्स और टीम, के लिए यह समझना जरूरी है कि फिर से बनने में समय लगता है।"

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा, "सीएसके से जुड़े मानकों और उम्मीदें उनकी विरासत की वजह से बहुत ज्यादा हैं, लेकिन इस ग्रुप को आगे बढ़ने के लिए स्पेस और सब्र की जरूरत है। इसके साथ ही, कप्तानी की ज्यादा जिम्मेदारी ने ऋतुराज गायकवाड़ की बैटिंग पर असर डाला है। टी20 क्रिकेट पहले से ही डिमांडिंग है, और सीएसके जैसी फ्रेंचाइजी से उम्मीदों के साथ लीडरशिप का बोझ उठाने से खिलाड़ी पर काफी असर पड़ सकता है।"

सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी ऋतुराज का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। वह 21 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 15 रन ही बना सके। ऋतुराज अपनी इस पारी के दौरान एक बाउंड्री भी नहीं लगा सके। ऋतुराज का आईपीएल 2026 में स्ट्राइक रेट महज 120 का रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। टीम को अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। इस मैच को बड़े अंतर से जीतने के साथ-साथ सीएसके को बाकी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News