Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

करीना कपूर ने नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को दी जन्मदिन की बधाई, जेह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की


मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक को उनके पांचवें जन्मदिन की बधाई दी।

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक को उनके पांचवें जन्मदिन की बधाई दी।

करीना ने अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जिसे प्यार से 'जेह' कहा जाता है) के साथ गुरिक की एक प्यारी सी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए बच्चे के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा मैसेज लिखा।

तस्वीर में गुरिक और जेह एक-दूसरे के बगल में खड़े दिख रहे हैं और दोनों ने अपने हाथ क्रॉस करके एक जैसे कूल पोज दिए हैं। गुरिक ने एक जैकेट पहनी है जिस पर पर्सनलाइज्ड 'जी' लिखा है, जबकि जेह की जैकेट पर 'जे' अक्षर बना है।

करीना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे 'जी' बाबा, भगवान तुम पर हमेशा कृपा बनाए रखे नेहा धूपिया, अंगद बेदी।"

गुरिक का जन्म 3 अक्टूबर 2021 को हुआ था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर धूपिया बेदी है। मेहन का जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ था।

करीना और नेहा के बीच प्रोफेशनल रिश्ता है जो प्रियदर्शन की 2006 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'चुप चुप के' से शुरू हुआ था, जिसमें शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। करीना ने श्रुति का किरदार निभाया था, जबकि शाहिद ने जीतू का रोल किया था। नेहा ने श्रुति की कजिन मीनाक्षी का किरदार निभाया था।

फिल्म की बात करें तो, 'चुप चुप के' 2006 में रिलीज़ हुई हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था।

9 जून 2006 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, ओम पुरी, अनुपम खेर, शक्ति कपूर, नेहा धूपिया, सुषमा रेड्डी, अमिता नांगिया और मनोज जोशी सहायक भूमिकाओं में थे।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई, 2018 को एक निजी समारोह में शादी की थी। उसी साल नवंबर में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ और इसके बाद 3 अक्टूबर, 2021 को उनके बेटे गुरिक का जन्म हुआ।

--आईएएनएस

एससीएच/एएस

Date & Time : 2026-10-03 15:15:09

Share:

Leave A Reviews

Related News