Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कर्नाटक : बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल


बेंगलुरु, 2 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक महत्वपूर्ण अध्याय शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बेंगलुरु, 2 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक महत्वपूर्ण अध्याय शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उनके साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी को शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, समारोह में कांग्रेस के कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी समारोह में भाग लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह समारोह में अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया गया है। कनकपुरा के डोड्डालहल्ली सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को भी बुलाया गया है। इसके साथ ही दिहाड़ी मजदूर, सफाई कर्मचारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, दलित संगठनों के नेता, पिछड़ा वर्ग संगठनों के प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, महिला नेता और युवा नेताओं को भी आमंत्रण भेजा गया है।

मीडिया, फिल्म जगत, न्यायपालिका, खेल जगत, रंगमंच, साहित्य, कला, उद्योग और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी समारोह का हिस्सा बनाया गया है। इसे नई सरकार की समावेशी सोच और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले डी.के. शिवकुमार ने कहा कि उनके नेतृत्व में कर्नाटक में युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनना सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने कहा, "यह सफर आसान नहीं था। देरी जरूर हुई, लेकिन अवसर मिला। अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राज्य के विकास के लिए काम करूं।"

--आईएएनएस

वीकेयू/

Share:

Leave A Reviews

Related News