Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कर्नाटक हाईकोर्ट ने केपीएससी भर्ती घोटाले के सभी मामलों को एसआईटी को सौंपने का दिया निर्देश


बेंगलुरु, 25 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी मामलों को विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंपने का निर्देश दिया है। यह कदम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में हुए नए खुलासों के बाद उठाया गया है।

बेंगलुरु, 25 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी मामलों को विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंपने का निर्देश दिया है। यह कदम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में हुए नए खुलासों के बाद उठाया गया है।

ईडी ने कथित तौर पर पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग में 400 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का खुलासा किया है। इसकी जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

ईडी ने इस मामले के सिलसिले में केपीएससी के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और केपीएससी की सदस्य बीवी गीता को गिरफ्तार किया है। जांच के हिस्से के रूप में आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और बसवराज कन्ना से भी पूछताछ की गई है।

ईडी के खुलासों पर संज्ञान लेते हुए जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा कि ये आरोप पूरी सार्वजनिक भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि ईडी की ओर से साझा की गई जानकारी को विधान सौधा पुलिस थाने भेजी जाए, जहां संज्ञेय अपराध पाए जाने पर नए मामले दर्ज किए जाएं। ऐसे मामलों को बाद में एसआईटी को सौंप दिया जाना चाहिए।

कोर्ट ने ईडी और एसआईटी को यह भी निर्देश दिया है कि वे एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हुए अपनी-अपनी जांच स्वतंत्र रूप से करें। दोनों एजेंसियों से 8 जनवरी, 2027 को अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसकी टिप्पणियों को किसी व्यक्ति के दोषी होने या अपराध में शामिल होने का निष्कर्ष नहीं माना जाना चाहिए। इन आरोपों को अभी कानून के अनुसार साबित किया जाना बाकी है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-11-25 14:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News