Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कर्नाटक नेतृत्व में किसी भी बदलाव का कोई सवाल ही नहीं: केएन राजन्ना


बेंगलुरु, 26 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य में मुख्यमंत्री के संभावित बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर कांग्रेस नेता केएन राजन्ना ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में नेतृत्व बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।

बेंगलुरु, 26 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य में मुख्यमंत्री के संभावित बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर कांग्रेस नेता केएन राजन्ना ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में नेतृत्व बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।

मंगलवार को बेंगलुरु केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक केएन राजन्ना ने कहा कि सीएम-डिप्टी सीएम दिल्ली गए हैं। कुछ लोगों की मंत्री बनने की इच्छा हो सकती है, और कुछ मुख्यमंत्री बनना चाह सकते हैं। लेकिन मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।

मुख्यमंत्री बदलने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चाएं हो सकती हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कैबिनेट में फेरबदल के बारे में जानकारी दी, ये हो सकती है। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मंत्री पद की पेशकश की जाती है तो क्या वे उसे स्वीकार करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर मुझे यह मिलता है, तो मैं इसे स्वीकार करूंगा। अगर नहीं मिलता, तो मुझे कोई अफसोस नहीं है।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में एक हाई-वोल्टेज बैठक चली। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया भी शामिल हुए।

इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के कार्यालय ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली के इंदिरा भवन में गहन चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटनाक्रम ने अटकलों को और भी हवा दे दी है।

बैठक के नतीजों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कई बार अपना कार्यकाल पूरा करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे।

सिद्दारमैया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने मांग की है कि अगर नेतृत्व में कोई बदलाव होता है तो राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर, जो दलित समुदाय से आते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News