Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'काश, वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए...', मनीषा कोइराला संग पुरानी फोटो शेयर कर फराह खान ने बयां किया दर्द


मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान आज भी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। गुरुवार को फराह ने सोशल मीडिया के जरिए पुराने दिनों की यादें फिर से ताजा की।

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान आज भी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। गुरुवार को फराह ने सोशल मीडिया के जरिए पुराने दिनों की यादें फिर से ताजा की।

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म '1942:ए लव स्टोरी' के सेट की पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और मनीषा साथ दिख रही हैं। तस्वीर में, फराह खान अभिनेत्री को डांस स्टेप सिखाती हुई दिख रही हैं, जो गाना 'कुछ न कहो' की झलक दिखाता है।

फराह खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "पुरानी यादें फिर ताजा हो गईं। '1942: ए लव स्टोरी' के दौरान मनीषा कोइराला के साथ कोरियोग्राफी करते हुए। काश, उस समय वाली अपनी शार्प जॉलाइन फिर से मिल जाए। तस्वीर के लिए राहुल नंदा आपका धन्यवाद।"

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ के साथ डैनी डेन्जोंगपा, अनुपम खेर, प्राण और ब्रायन ग्लोवर ने काम किया था।

फराह खान ने कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था। उन्होंने इस फिल्म के सभी 8 गानों को कोरियोग्राफ किया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।

बताया जाता है कि उस समय फराह खान इंडस्ट्री में नई थी, जिस वजह से अनिल कपूर को उन पर भरोसा नहीं था। यहां तक कि अभिनेता ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा से कहा था कि इतनी बड़ी फिल्म का काम फराह नहीं संभाल पाएंगी और उन्हें इसके लिए सरोज खान को रखना चाहिए।

लेकिन जब फराह खान ने फिल्म का पहला गाना शूट किया, तो उनका काम देखकर अनिल कपूर का नजरिया पूरी तरह बदल गया और उन्होंने तुरंत फराह से माफी भी मांगी थी।

कहा जाता है कि फिल्म की मुख्य कहानी 1992 की कन्नड़ फिल्म 'मैसूर मलिगे' से प्रेरित थी, जो खुद के. एस. नरसिम्हास्वामी की 1942 की इसी नाम की रचना पर आधारित थी। यह आर. डी. बर्मन का आखिरी फिल्मी काम था। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया था।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News