Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

काशी के नमो घाट पर भव्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो, सीएम योगी ने किया पीएम मोदी के आगमन का स्वागत

वाराणसी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में काशी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का आयोजन होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काशी आगमन का स्वागत एवं अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, बल्कि औद्योगिक विकास और सनातन संस्कृति के गौरव को भी नई ऊंचाई प्रदान करने वाला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज अविनाशी काशी का आकाश भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सानिध्य प्राप्त होगा।"

सीएम योगी ने आगे लिखा, "इसके साथ ही प्रधानमंत्री अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे। मां गंगा की पावन धरा पर राष्ट्र रक्षा का पराक्रम, औद्योगिक विकास का संकल्प और सनातन संस्कृति का गौरव नए भारत की सामर्थ्यवान यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।"

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देश की सांस्कृतिक राजधानी एवं बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान वह नमो घाट पर आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायुसेना के विमानों की शानदार तस्वीरें साझा करते हुए एयर शो को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने तस्वीरों के साथ लिखा था, "उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 'विंग्स ओवर गंगा', 25 अक्टूबर को वाराणसी में।" यानी वाराणसी में होने वाले एयर शो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Date & Time : 2026-10-25 07:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News