Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

काशीपुर में सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद, बोले- युवाओं की मांगों पर तार्किक बातचीत जरूरी

काशीपुर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को काशीपुर में आयोजित युवा छात्र संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ संवाद और उनके विचारों को समझने की पहल के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और छात्रों के विचारों को सही दिशा देना और उनकी बातों को सुनना जरूरी है।

सीएम धामी ने बताया कि 10 अगस्त से प्रदेशभर में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ 'मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा होगा' विषय पर संवाद, चर्चा और बातचीत का सिलसिला शुरू किया गया है। इस पहल के तहत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। इस अभियान में कुल 2,67,744 लोगों ने अपने विचार लिखे, जिनमें से 140 लोगों को संवाद के लिए आमंत्रित किया गया था। इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर काफी अच्छे विचार प्रस्तुत किए हैं और उनमें जागरूकता तथा ज्ञान का स्तर दिखाई देता है। प्रदेश की नई पीढ़ी के बच्चों और छात्र-छात्राओं में विचार करने की क्षमता है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें उचित दिशा और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। छात्रों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संवाद की यह प्रक्रिया जारी रखी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएगी। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चों के पास डिजिटल संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पढ़ाई और बदलती तकनीकी दुनिया में उन्हें पीछे न रहना पड़े, इसलिए सरकार ने टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

युवाओं के किसी मुद्दे पर भटकने या डायवर्ट होने संबंधी सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि युवा अपनी मांगों को सही तरीके से उठा रहे हैं। युवाओं की उचित मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए और उनके साथ बैठकर उनकी बात सुनी जानी चाहिए। युवाओं के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों पर तार्किक तरीके से बातचीत करना जरूरी है।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-09-19 19:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News