Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत ने जताया शोक, राजदूत विपुल ने दी श्रद्धांजलि


दोहा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कतर में भारत के राजदूत विपुल ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर आयोजित सामुदायिक शोक सभा में हिस्सा लिया। भारतीय दूतावास, दोहा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

दोहा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कतर में भारत के राजदूत विपुल ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर आयोजित सामुदायिक शोक सभा में हिस्सा लिया। भारतीय दूतावास, दोहा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारतीय दूतावास के मार्गदर्शन में काम करने वाले सामुदायिक संगठनों ने 15 जुलाई को शोक सभा का आयोजन किया। राजदूत विपुल, सामुदायिक नेताओं और सदस्यों ने पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रवासी समुदाय के प्रति उनके नेतृत्व और सहयोग को याद किया, जिसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।"

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कतर के पूर्व अमीर के निधन पर भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए कतर आए। शेख हमद का 12 जुलाई को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

रिजिजू ने 'एक्‍स' पर लिखा, "भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों की ओर से मैंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।"

उन्होंने कहा क‍ि वे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-कतर की पुरानी दोस्ती को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। यह रिश्ता आगे चलकर रणनीतिक साझेदारी में बदल गया। उनकी विरासत हमें दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

उनके निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। सोमवार को कतर के पूर्व अमीर के सम्मान में भारत में राष्ट्रीय शोक मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति भवन और दिल्ली की अन्य प्रमुख इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News