चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। पैन इंडिया फिल्मों को लेकर लोगों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस बीच मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक और बड़ी फिल्म दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। अभिनेता एंटनी वर्गीस उर्फ 'पेपे' की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कट्टालन' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है।
![]()
चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। पैन इंडिया फिल्मों को लेकर लोगों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस बीच मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक और बड़ी फिल्म दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। अभिनेता एंटनी वर्गीस उर्फ 'पेपे' की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कट्टालन' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है।
अब सेंसर बोर्ड से फिल्म को मंजूरी मिलने के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है।
फिल्म निर्माण कंपनी क्यूब एंटरटेनमेंट्स ने इंस्टाग्राम पर इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया, ''एक बड़े शिकार के लिए तैयार हो जाइए, 'कट्टालन' अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और यह फिल्म 28 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।''
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई।
फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसके मुख्य अभिनेता एंटनी वर्गीस अपने असली नाम का ही किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका नाम 'एंटनी वर्गीस' ही होगा। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें 'पेपे' के नाम से जानते हैं। उन्हें यह नाम उनकी सुपरहिट फिल्म 'अंगामली डायरीज' से मिला था, जिसमें उन्होंने 'विंसेंट पेपे' नाम का किरदार निभाया था। उस फिल्म के बाद से ही फैंस उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। अब 'कट्टालन' में उनका नया अवतार देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं।
फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। तेलुगु अभिनेता सुनील फिल्म में 'मारी' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तमिल अभिनेत्री दुशारा विजयन 'लूसी' के रोल में दिखाई देंगी। अभिनेता कबीर दुहान सिंह 'एडी' और पार्थ तिवारी 'रॉबी' के किरदार में नजर आएंगे।
इसके अलावा 'पुष्पा' जैसी बड़ी फिल्म में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले राज तिरंदासु भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह फिल्म में 'मारी 95' नाम का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। शुरुआत में खबर थी कि फिल्म का संगीत 'कांतारा 2' के मशहूर संगीतकार अजनीश लोकनाथ तैयार करेंगे, लेकिन बाद में निर्माताओं ने बड़ा बदलाव करते हुए रवि बसरूर को फिल्म से जोड़ लिया। रवि बसरूर वही संगीतकार हैं, जिन्होंने 'केजीएफ' जैसी फिल्मों में अपने दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक से दर्शकों को रोमांचित किया था। ऐसे में अब फैंस को 'कट्टालन' के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर से भी काफी उम्मीदें हैं।
--आईएएनएस
पीके/वीसी
Leave A Reviews