Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर सीएम धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी ने उन्हें कालजयी रचनाओं और साहित्यिक योगदान के लिए याद किया।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी ने उन्हें कालजयी रचनाओं और साहित्यिक योगदान के लिए याद किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हिंदी साहित्य के महान कवि और लेखक 'पद्म भूषण' हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आपकी कविताओं में जीवन के संघर्ष, आशा, आत्मविश्वास और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने में आपका अतुलनीय योगदान सदैव साहित्य जगत और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हिंदी साहित्य के महान कवि व लेखक और 'पद्म भूषण' से अलंकृत हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी रचनाएं सदैव साहित्य जगत को प्रेरित करती रहेंगी और हिंदी भाषा का गौरव बढ़ाती रहेंगी।"

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, "हिंदी साहित्य के महान कवि और शब्दों के साधक हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर सादर नमन। उनकी अमिट साहित्यिक छाप और प्रेरणादायी रचनाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।"

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियां शेयर कीं, जिसमें लिखा, "शब्द कहां जो तुझको टोके, हाथ कहां जो तुझको रोके। राह वही है, दिशा वहीं, तू करे जिधर प्रस्थान।"

संजय सरावगी ने लिखा, "हिंदी साहित्य के महान कवि और साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर शत-शत नमन। अपनी कालजयी रचनाओं और साहित्यिक योगदान से उन्होंने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उनकी रचनाएं सदैव पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।"

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने पोस्ट किया, "हिंदी साहित्य जगत के महान कवि और लेखक, पद्म भूषण से सम्मानित हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी कालजयी रचनाएं, प्रेरणादायी विचार और साहित्य के प्रति उनका अमूल्य योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। साहित्य जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"

बिहार भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने लिखा, "छायावाद के प्रसिद्ध कवि और लेखक, पद्म भूषण से सम्मानित हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-11-27 08:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News