नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार वापसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम के प्लेऑफ खेलने की संभावना बढ़ गई है।
![]()
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार वापसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम के प्लेऑफ खेलने की संभावना बढ़ गई है।
जियो हॉटस्टार पर बांगड़ ने कहा, "केकेआर ने लगातार चार मैच जीते हैं। उनकी टीम का संतुलन बहुत मजबूत दिख रहा है। स्पिन आक्रमण में फिर से धार आ गई है। बल्लेबाजी में वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम बिल्कुल सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आ गई है। यह एक लंबे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मायने रखता है। सीजन की शुरुआत में अंकतालिका में सबसे नीचे रहने के बाद केकेआर शीर्ष-4 में जगह बनाने की दावेदार है।"
बांगड़ ने कहा, "जो टीमें टूर्नामेंट के आखिरी दौर में अपनी लय बनाती हैं, वे अक्सर प्लेऑफ में काफी आगे तक जाती हैं। केकेआर इस समय बहुत अच्छी स्थिति में है। इसीलिए उसके प्लेऑफ खेलने की संभावना काफी बढ़ गई है।"
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, "अगर वे अपने बचे हुए चारों मैच जीत जाते हैं, तो वे आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी वापसी में से एक कर दिखाएंगे। अंकतालिका में सबसे नीचे रहने के बाद टॉप-चार में पहुंचना, एक जबरदस्त वापसी होगी। इसके लिए एक विशेष प्रयास की जरूरत होगी, लेकिन जिस फॉर्म में वे अभी हैं, उसे देखते हुए यह संभव लगता है।"
केकेआर 10 मैचों में 4 जीत और बारिश की वजह से रद्द हुए मैच से 1 अंक लेकर कुल 9 अंक के साथ अंकतालिका में 8वें स्थान पर है। केकेआर ने अपने पिछले 4 मैच लगातार राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीते हैं। टीम के अगले 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। अगर इन चार मुकाबलों में केकेआर जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो प्लेऑफ में उसकी जगह बन सकती है।
केकेआर का अगला मुकाबला आरसीबी के साथ बुधवार को रायपुर में खेला जाना है।
--आईएएनएस
पीएके
Leave A Reviews