Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, हड़ताल के चलते इस रविवार को खुलेंगे बैंक


नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया है कि इस रविवार को बैंक खुले रहेंगे।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया है कि इस रविवार को बैंक खुले रहेंगे।

सरकार की ओर से इस कदम को उठाने का उद्देश्य हड़ताल के बीच आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधा समय पर उपलब्ध कराना है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है। यह हड़ताल 26 और 27 सितंबर की वीकेंड की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है, इसलिए सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही जरूरी कदम उठाए हैं।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे।

बयान में आगे कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय ने दोहराया कि बैंक, ग्राहकों की भलाई और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है, और यह पक्का करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें।

हड़ताल में बैंक यूनियन की प्रमुख मांग हफ्ते के दौरान पांच कार्यदिवस व्यवस्था लागू करने की है।

बैंकिंग यूनियन का कहना है कि मार्च 2024 में बाइलेटरल वेज रिवीजन एग्रीमेंट में पांच कार्यदिवस की योजना पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।

--आईएएनएस

एबीएस

Date & Time : 2026-09-23 14:05:05

Share:

Leave A Reviews

Related News