शाहजहांपुर, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समेकित जनकल्याण और जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में जिला प्रशासन द्वारा एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया।
![]()

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लोकहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और परिसर में स्थापित सेल्फी स्टैंड पर फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा जनहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित साहित्य, सूचना सामग्री एवं जन-जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के लिए लगी रहेगी। नागरिक अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं लोकहितकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, डीसी मनरेगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
एएसएच/डीकेपी
Leave A Reviews