Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री के स्वास्थ्य का जाना हाल, शिवपुरी को देंगे सौगातें


ग्वालियर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने अपना शिवपुरी दौरा शुरू करने से पहले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के स्वास्थ्य का हाल जाना।

ग्वालियर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने अपना शिवपुरी दौरा शुरू करने से पहले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के स्वास्थ्य का हाल जाना।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तोमर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। शिवपुरी जाने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद सिंधिया चार दिवसीय शिवपुरी प्रवास पर आए हैं। इस प्रवास के दौरान वे शिवपुरी जिले में लगभग 134 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक सड़कों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को मिलेगी।

सिंधिया के कार्यालय से आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री सिंधिया टूरिस्ट विलेज से प्रस्थान कर माधवराव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे। यहां वे अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट तथा 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग) का शुभारंभ करेंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया इसी दिन कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भड़ौता पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में लगभग 39 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं में क्षेत्र की सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इसके पश्चात वे सिंघराई माता मंदिर पहुंचेंगे, यहां आयोजित कार्यक्रम में लगभग 14 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण करेंगे।

केलधार कपिल मुनि आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में 54 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण। केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी स्थित नक्षत्र गार्डन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे युवाओं से संवाद कर उनके विचारों, आकांक्षाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को फल मंडी का भ्रमण करेंगे और स्थानीय व्यापारियों एवं संबंधित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के समीप रैन बसेरा निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया पिछोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया चार दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया कोलारस में प्रस्तावित स्टेडियम का भूमिपूजन करेंगे। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। शनिवार देर शाम केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-11 22:35:01

Share:

Leave A Reviews

Related News