Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केरल में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पर बोले प्रदीप भंडारी, मुस्लिम लीग के इशारे पर चल रही कांग्रेस


नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केरल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की जा चुकी है। राज्य में 18 मई को शपथ ग्रहण समारोह है। वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केरल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की जा चुकी है। राज्य में 18 मई को शपथ ग्रहण समारोह है। वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रदीप भंडारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस एक मुस्लिम लीग पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस ने जिन्हें केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना, वे कांग्रेस के विधायकों के पसंदीदा नहीं थे, बल्कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की तरफ से चुने गए।

उन्होंने यह भी कहा कि इससे साफ हो गया कि कांग्रेस और गांधी-वाड्रा परिवार का रिमोट कंट्रोल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हाथों में है। जो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग कहती है, वही कांग्रेस और गांधी-वाड्रा परिवार करता है। मुस्लिम लीग जो मना करती है, वाड्रा परिवार वह नहीं करता है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस पार्टी कहा था। उन्होंने देश का मंतव्य सबके सामने रखा था। अब कांग्रेस का असली साम्प्रदायिक चेहरा सबके सामने आया है। कांग्रेस ने सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात नहीं किया, बल्कि जनता के सामने अपना मेनिफेस्टो रख दिया है। कांग्रेस का असली मेनिफेस्टो और असली हाईकमान मुस्लिम लीग है।

बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आने के लगभग दस दिन बाद नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हुआ है। इससे पार्टी की किरकिरी हो रही थी। हालांकि, अब जब सीएम के नाम का ऐलान हो गया है तो भाजपा कांग्रेस को निशाने पर ले रही है।

सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं कि सभी 20 मंत्री सतीशन के साथ शपथ लें, जिससे मंत्रिमंडल के चरणबद्ध विस्तार की संभावना समाप्त हो जाएगी।

केरल विधानसभा के 140 सदस्यों को चुनने के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान हुआ। 4 मई 2026 को वोटों की गिनती हुई और नतीजे घोषित किए गए।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News