Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केसी वेणुगोपाल ने लगाया सीबीएसई 10वीं-12वीं परिणामों में गड़बड़ी का आरोप, पारदर्शिता की मांग

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि इस वर्ष सीबीएसई की से जारी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है, जिसकी वजह से छात्रों में अपने स्कोरकार्ड को लेकर संशय पैदा हो गया है।

उन्होंने लिखा, "सीबीएसई के नतीजे पूरी तरह से गड़बड़ रहे हैं। डिजिटल स्कैनिंग और मूल्यांकन प्रणाली में हजारों छात्रों के परिणाम में कई गलतियां सामने आई है, जिस वजह से छात्रों में घबराहट फैल गई है।"

उन्होंने लिखा, "सीबीएसई मनमाने ढंग से इन बेबस छात्रों से पुनर्मूल्यांकन के लिए बहुत ज्यादा फीस वसूल रहा है। जो सरकार माध्यमिक शिक्षा की एक साधारण सी परीक्षा भी ठीक से आयोजित नहीं करा सकती, उसे 'विश्वगुरु' होने के बड़े-बड़े दावे करने का कोई अधिकार नहीं है। नीट यूजी परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ी की तो बात ही छोड़ दें।"

वह कहते हैं, "हमारे छात्र इस मामले का एक पारदर्शी और त्वरित समाधान पाने के हकदार हैं। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित छात्रों के लिए एक समय-सीमा के भीतर एक बार के समाधान की मांग की है। केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र की फोटो भी शेयर की है।

इस वर्ष सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल को और कक्षा 12वीं ने नतीजे 13 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए थे। 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी दर्ज किया गया था, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 88.86 फीसदी और लड़कों का 82.13 फीसदी रहा। वहीं, इस वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 फीसदी रहा।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News