Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केवीआईसी भर्ती 2026 : यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी


मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में युवा पेशेवर (यंग प्रोफेशनल) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए क्षेत्र के अनुसार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में युवा पेशेवर (यंग प्रोफेशनल) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए क्षेत्र के अनुसार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

केवीआईसी की ओर से यंग प्रोफेशनल पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों में पश्चिम जोन में 10, उत्तर जोन में 10 और पूर्व जोन में 10 पद शामिल हैं। पश्चिम जोन के 10 पदों में अकाउंट्स का 1, खादी के 3, सामान्य का 1, ऑडिट के 3, कानूनी का 1 और एडमिन का 1 पद है। उत्तर जोन के 10 पदों में अकाउंट्स के 2, लीगल के 5 और एचआर एवं एडमिन के 3 पद हैं। वहीं, पूर्व जोन के 10 पदों में खादी के 5, ग्रामोद्योग के 3 और ऑडिट के 2 पद शामिल हैं।

यंग प्रोफेशनल के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे केवीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित क्षेत्र के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी/फैशन टेक्नोलॉजी/टेक्सटाइल केमिस्ट्री/समकक्ष में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट की अच्छी जानकारी एवं बातचीत और लिखने की क्षमता होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी योग्यता और अनुभव के आधार पर 25,000 से 30,000 रुपए के बीच और साथ में 2,500 से 3,000 रुपए का कन्वेंस (आने-जाने का खर्च) भी दिया जाएगा। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, पर्सनल इंटरव्यू नवंबर में आयोजित होने की संभावना है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि केवीआईसी की ओर से यह नियुक्ति शुरू में केवल एक वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी, जिसे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस के आधार पर आगे 2 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-07 15:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News