Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खंडवा में विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद थाने में हंगामा, 47 पर मामला दर्ज

खंडवा, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के खंडवा में इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट को लेकर गुरुवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। पैगम्बर साहब पर की गई अमर्यादित टिप्पणी की पोस्ट को लेकर मुस्लिम युवाओं ने मोघट थाना पर जमाकर हंगामा किया। इसी बीच भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और 22 नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

खंडवा, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के खंडवा में इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट को लेकर गुरुवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। पैगम्बर साहब पर की गई अमर्यादित टिप्पणी की पोस्ट को लेकर मुस्लिम युवाओं ने मोघट थाना पर जमाकर हंगामा किया। इसी बीच भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और 22 नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

दरअसल, प्रभाकर शिंदे नाम के एक इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट से पैगम्बर साहब पर टिप्पणी की गई थी, जिससे मुस्लिम युवा भड़के हुए थे और वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसको लेकर सिंघाड़ तलाई निवासी मुजाहिद कुरेशी के द्वारा थाना मोघट में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत प्रभाकर शिंदे पर मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन विरोध कर रहे युवा यहीं नहीं रुके और आरोपी के घर बुलडोजर चलाये जाने की मांग पर अड़ गए। भीड़ ने थाना परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया और नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया । इधर सूचना पर कोतवाली और पदम नगर थाना का पुलिस बल सहित रिजर्व बल भी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद एएसपी, सीएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटना के बाद पुलिस ने विरोध दर्ज कराने पहुंचे मुस्लिम नेताओं समेत 47 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, हथियार लेकर बवाल करने, शासकीय कर्मचारियों को चोट पहुंचाने, जान बूझकर रास्ता रोकने जैसी कई गम्भीर धाराओं में 22 नामजद एवं अन्य 25 लोगों पर मामला दर्ज किया।

जिन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें सोहेल नामक निवासी परदेशीपुरा, सोहेल निवासी हाउसिंग बोर्ड, मलिक जर्मन निवासी इमलीपुरा, कासीम पिता इमरान डाली निवासी घासपुरा, मोहसिन लाला पिता इमरान डाली निवासी घासपुरा, आमीर पिता नब्बु बेकरी वाला निवासी मोघट थाने के पीछे, सोहेब ‍पिता जमील निवासी इमलीपुरा मून्नू टी स्टाल के पास, सरफरोश पिता फिरोज कुरैशी निवासी स्लाटर हाउस के पास इमलीपुरा, सलीम बुरहानपुरी निवासी शक्कर तालाब, जसीम निवासी मोघट थाने के पीछे, मुजाहीद कुरैशी निवासी सिंघाड तलाई, गोलु इक्का पंचर दुकान वाला शिवाजी चौक, साहील पिता युनुश निवासी इमलीपुरा, आदिल मंसूरी निवासी उटकुआ, जाहीद पूर्व एआईएमआईएम पार्टी शहर अध्यक्ष निवासी शक्कर तालाब, शेख फराज निवासी अमन नगर खण्डवा, कासीम पिता जाकीर पाईप निवासी खानशावाली, अजहर खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, अफसाना ‍पति युसुफ निवासी खानशावाली, आदनान निवासी घासपुरा, गुडडू निवासी इमलीपुरा, मुदस्सर पिता शेख नईम निवासी सिंघाड तलाई एवं अन्य 25 लोग शामिल हैं जिन पर बीएनएस की धारा 121(1), 125, 126(2), 132, 190, 191(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

--आईएएनएस

पीआस/पीआईएम/पीयूष

Share:

Leave A Reviews

Related News