Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खड़गे के बयान पर भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना का पलटवार, बोले-कांग्रेस की बुनियाद ही संस्कारों से दूर है


नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से रवैया बहुसंख्यक समाज की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने का रहा है। खटाना ने दिल्ली प्रदूषण, नक्सलवाद और घोटालों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि भाजपा पहले देश की बात करती है, जबकि कांग्रेस पहले अपने हितों की।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से रवैया बहुसंख्यक समाज की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने का रहा है। खटाना ने दिल्ली प्रदूषण, नक्सलवाद और घोटालों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि भाजपा पहले देश की बात करती है, जबकि कांग्रेस पहले अपने हितों की।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर गुलाम अली खटाना ने कहा, देश की बहुसंख्यक आबादी सनातन धर्म से जुड़ी हुई है। कांग्रेस का हमेशा से यह रवैया रहा है कि बहुसंख्यक समाज की भावनाओं और उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई जाए। वैसे भी यह उनकी परंपरा रही है। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने एक स्किट के माध्यम से भी लोगों की आस्था और विश्वास का मजाक उड़ाया था और उनका अपमान किया था। जिस पार्टी की बुनियाद ही संस्कारों से दूर हो, उससे संस्कारों की अपेक्षा भी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 30-40 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और उनमें बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। नक्सलवाद के मुद्दे पर भी उनका रवैया सबने देखा है। उनकी नेतृत्वकारी सोच पाकिस्तान और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने वाली प्रतीत होती है। पूरा देश समझता है कि कांग्रेस अक्सर दुश्मनों के पक्ष में खड़ी दिखाई देती है। दुश्मन को तो तकलीफ इस बात से है कि पीएम मोदी ने देश को घोटालों और भ्रष्टाचार के दौर से निकालकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि 2-जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला जैसे मामलों के दौर में देश फंसा हुआ था। आज भारत एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। देश के विरोधियों को यह बात खटकती है और कांग्रेस उनके इशारों पर चलती दिखाई देती है। जनता उन्हें इसका जवाब देगी।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के कई कारण हैं। यहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य होते हैं, बहुत सी सड़कें धूलयुक्त हैं। पूरे देश से लोग रोजगार और करियर के लिए यहां आते हैं। हवाई यातायात है, रेल यातायात है, बसों और वाहनों का भारी दबाव है। प्रदूषण के अनेक कारण हैं, केवल दिवाली नहीं। दिवाली का योगदान अपेक्षाकृत कम है। आज भारत का नागरिक समझता है कि इस मुद्दे को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है।

गुलाम अली खटाना ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सत्ता प्राप्ति तक सीमित है। किसी भी समाज या मजहब की भावनाओं के साथ खेलना और लोगों को वोट बैंक के रूप में देखना उसकी मानसिकता बन गई है। कांग्रेस के लिए पुनर्जीवन प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है, क्योंकि वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रही है। भाजपा पहले देश की बात करती है, जबकि कांग्रेस पहले अपने हितों की बात करती है। वे हताश हैं और समाचारों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Date & Time : 2026-11-09 21:30:02

Share:

Leave A Reviews

Related News