Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खेल कोटे से शिक्षक भर्ती विवाद पर विजयवाड़ा में बवाल, वाईएसआरसीपी और शिक्षकों के आमने-सामने आने से तनाव


विजयवाड़ा, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सोमवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ आंध्र प्रदेश (एसएएपी) कार्यालय के बाहर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रदर्शन और खेल कोटे से नियुक्त नए शिक्षकों के जवाबी प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी हुई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

विजयवाड़ा, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सोमवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ आंध्र प्रदेश (एसएएपी) कार्यालय के बाहर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रदर्शन और खेल कोटे से नियुक्त नए शिक्षकों के जवाबी प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी हुई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

वाईएसआरसीपी ने खेल कोटे के तहत शिक्षकों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे और मेगा डीएससी भर्ती की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसएएपी कार्यालय पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

वहीं, खेल कोटे से नियुक्त शिक्षक भी एसएएपी कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है और वे इस संबंध में एसएएपी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपना चाहते हैं।

प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारे लगाए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने एसएएपी परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया। शिक्षक परिसर के अंदर मौजूद रहे, जबकि वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता बाहर प्रदर्शन करते रहे। करीब दो घंटे तक इलाके में तनाव बना रहा।

वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकर्ता शिक्षकों के वेश में आए और उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। पार्टी का यह भी दावा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

पुलिस ने लब्बीपेट इलाके में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को एसएएपी कार्यालय तक पहुंचने से रोका। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई वाईएसआरसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य और पूर्व विधायक बोला ब्रह्मनायडू भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने पूरे मामले की व्यापक सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि इससे सच्चाई सामने आएगी और योग्य डीएससी अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा।

वाईएसआरसीपी का आरोप है कि पुलिस ने विभिन्न जिलों से विजयवाड़ा आ रहे उसके नेताओं को भी रास्ते में रोक दिया। पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू, वनमा बाला वज्रबाबू, अंबाती मुरलीकृष्ण, नूरी फातिमा समेत कई नेताओं को काजा टोल प्लाजा के पास रोककर पेदकाकानी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं जक्कमपुडी राजा, पेरनी कृष्ण मूर्ति और नागार्जुन यादव सहित अन्य नेताओं को भी डीएससी प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया।

पार्टी प्रवक्ता कोंडा राजीव ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार भर्ती प्रक्रिया पर सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिलने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-09-21 19:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News