Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खेती के लिए मिला सहारा: पीएम-किसान की 22वीं किस्त से खुश हुए गाजीपुर के किसान

गाजीपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। उन्होंने गुवाहाटी से इस किस्त को जारी किया। इस किस्त के तहत देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी गई।

गाजीपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। उन्होंने गुवाहाटी से इस किस्त को जारी किया। इस किस्त के तहत देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी गई।

किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के लाभार्थी किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। किसान सम्मान निधि को लेकर किसान काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। किसानों का कहना है कि इस राशि के मिलने के बाद वे खेती के लिए बीज और सिंचाई से जुड़े खर्चों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं और यह योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है।

गाजीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को दी जा रही यह सम्मान निधि उनके लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय किसानों के लिए भले ही यह राशि छोटी लगे, लेकिन उनके लिए यह काफी मददगार साबित होती है।

किसान सम्‍मान निधि के लाभार्थी किसानों ने अपनी खुशी समाचार एजेंसी आईएएनएस से साझा की। किसान अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से किसानों को काफी सहूलियत मिलती है। योजना के तहत मिलने वाले पैसों का उपयोग किसान खाद और बीज खरीदने में करते हैं। उन्होंने बताया कि किस्त जारी होने के बाद देशभर के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं, हालांकि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे परेशान हैं। विभाग द्वारा उनका पंजीयन कराया जा रहा है।

किसान विद्यानाथ चौबे ने बताया कि जिन किसानों ने फार्मर पंजीयन कराया है, उन्हें इस योजना का लाभ मिला है। इस राशि से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलती है और समय पर फसलों के लिए खाद और बीज उपलब्ध हो जाता है।

एफपीओ संचालक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह राशि भले ही छोटी हो, लेकिन इससे किसानों को समय पर खाद, बीज और सिंचाई की व्यवस्था करने में मदद मिल जाती है। धान की बोआई से पहले अगर दो हजार रुपये मिल जाते हैं तो किसान समय पर बीज खरीद पाते हैं।

उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर में 4 लाख 18 हजार से अधिक किसानों को पीएम-किसान की 22वीं किस्त प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को जो धनराशि मिली है, उसकी कल्पना एक सामान्य किसान पहले नहीं कर सकता था। इससे किसान खेती की तत्काल जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने 22वीं किस्त जारी होने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है, जिससे उन्हें पारदर्शी तरीके से लाभ मिल रहा है।

दूसरी तरफ गुजरात के गांधीनगर के किसानों ने भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर खुशी जताई। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार ने हमें 60,000 रुपए सहायता राशि दी है। सरकार हमें सब्सिडी दे रही है। हमें जो भी सरकारी मदद मिल रही है, उसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद।

उल्‍लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपए की सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि समय पर मिलने वाली यह राशि किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

--आईएएनएस

एएसएच/एमएस

Share:

Leave A Reviews

Related News