Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कीर स्टार्मर का इस्तीफा: ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले, 'मेरे मित्र राजनीति कई बार बड़ी कठोर '


लंदन/कैनबरा, 22 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे से आहत हैं। उन्होंने अपने मित्र की भावनाओं को समझते हुए एक बयान जारी किया है। कठिन समय में हौसला देते हुए कहा कि उन्होंने जो ब्रिटेन के लिए किया वो अभूतपूर्व है और इस पर उन्हें गर्व होना चाहिए।

लंदन/कैनबरा, 22 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे से आहत हैं। उन्होंने अपने मित्र की भावनाओं को समझते हुए एक बयान जारी किया है। कठिन समय में हौसला देते हुए कहा कि उन्होंने जो ब्रिटेन के लिए किया वो अभूतपूर्व है और इस पर उन्हें गर्व होना चाहिए।

अल्बनीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "कीर स्टार्मर को मैं अपना मित्र मानता हूं और मैं समझ सकता हूं कि आज का दिन उनके लिए कितना कठिन होगा।"

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में सेवा करना एक बड़ा सम्मान है, लेकिन "राजनीति कई बार बेहद कठोर" भी साबित होती है।

फिर अपने मित्र का हौसला बढ़ाते हुए अल्बनीज ने कहा, "जब कीर डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ेंगे, तब वे उस देश के लिए किए गए अपने योगदान पर गर्व कर सकते हैं, जिससे वे प्रेम करते हैं, और उस लेबर पार्टी पर भी, जिसे उन्होंने 2024 में दोबारा सत्ता तक पहुंचाया।"

एक विशेष साझेदारी का जिक्र करते हुए कहा, "मैं उन अवसरों के लिए उनका आभारी हूं, जब हमने साथ मिलकर ऑकस (एयूकेयूएस) रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने, यूक्रेन के बहादुर लोगों की मदद करने और बच्चों को सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने के लिए काम किया। मैं कीर, उनकी पत्नी विक्टोरिया और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

कीर स्टार्मर ने सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं और अगले पीएम के चुने जाने तक वह इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने देश के नाम संबोधन में लोगों को बताया कि इस बारे में उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से बात भी कर ली है।

स्टार्मर को अपनी कई नीतियों को लेकर पार्टी के भीतर विरोध का सामना करना पड़ रहा था। मई माह में भी उनके इस्तीफे की चर्चा जोरों पर थी लेकिन उन्होंने तब इनकार कर दिया था। हाल ही में एंडी बर्नहैम के बढ़ते कद ने उनकी मुश्किलों में इजाफा किया। उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड के मेकरफील्ड निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने टक्कर में खड़े रिफॉर्म यूके के कैंडिडेट को पराजित किया, वो भी ऐसे समय में जब लेबर पार्टी की साख लगातार गिर रही है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News