Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का मुनाफा करीब 4 प्रतिशत घटकर 51 करोड़ रुपए रह गया


मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही (क्वार्टर2 वित्त वर्ष 27) के लिए उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत घटकर 51 करोड़ रुपए रह गया है, जबकि इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही (क्वार्टर2 वित्त वर्ष 27) के लिए उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत घटकर 51 करोड़ रुपए रह गया है, जबकि इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व (रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस) 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2,075 करोड़ रुपए हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि (क्वार्टर 2 वित्त वर्ष 26) में यह 1,782 करोड़ रुपए था।

परिचालन प्रदर्शन काफी हद तक स्थिर रहा। ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (ईबीआईटीडीए) एक साल पहले के 234 करोड़ रुपए से 3.3 प्रतिशत बढ़कर 241.8 करोड़ रुपए हो गई।

रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, ईबीआईटीडीए मार्जिन पिछले साल की इसी तिमाही के 13.1 प्रतिशत से घटकर 11.65 प्रतिशत रह गया।

मार्जिन में आई इस गिरावट का असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा, जिसके चलते बिक्री अधिक होने के बावजूद तिमाही मुनाफे में कमी आई।

कमाई के आंकड़ों की घोषणा के बाद दोपहर के कारोबार के दौरान बीएसई पर किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज के शेयर 0.97 प्रतिशत गिरकर 3,370 रुपए प्रति शेयर पर आ गए। सत्र के दौरान यह शेयर 3,399 रुपए के इंट्रा-डे उच्च स्तर तक पहुंचा था।

बाजार प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक महीने में यह शेयर 4.6 प्रतिशत गिरा है, लेकिन साल की शुरुआत से अब तक इसमें 6.9 प्रतिशत की बढ़त बनी हुई है।

इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने अदिति चिरमुले को तीन साल के और कार्यकाल के लिए कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी है। यह पुनर्नियुक्ति 25 जनवरी, 2027 से प्रभावी होगी और 24 जनवरी, 2030 तक चलेगी, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

कंपनी ने बताया कि यह फैसला 'नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमिटी' की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में, किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज ने यह भी स्पष्ट किया कि सेबी या किसी अन्य रेगुलेटरी अथॉरिटी के किसी आदेश द्वारा अदिति चिरमुले को निदेशक का पद संभालने से नहीं रोका गया है।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-06 20:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News