Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता


कोलकाता, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में धार्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को कोलकाता के भवानीपुर थाने के बाहर झड़प हो गई।

कोलकाता, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में धार्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को कोलकाता के भवानीपुर थाने के बाहर झड़प हो गई।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता आशुतोष चटर्जी और प्रदीप प्रसाद को धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर जलाने के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। दोनों नेताओं के थाने पहुंचते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

इसके जवाब में भाजपा समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई। भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया।

बता दें कि हाल ही में धार्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों की खानपान की आदतों को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन करने वाले लोग धार्मिक नहीं हो सकते। उनके इस बयान का विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने विरोध किया था।

विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि धार्मिक गुरु की तस्वीर जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता अतनु दास को गिरफ्तार भी किया गया था।

इसी क्रम में रविवार को आशुतोष चटर्जी और प्रदीप प्रसाद को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया। दोनों नेताओं के थाने पहुंचने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और धार्मिक गुरु के कथित अपमान के खिलाफ नारेबाजी की।

एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा कि बंगालियों का पहले ही अपमान किया गया था। उन्होंने कहा कि मछली खाने और दुर्गा पूजा का कोई संबंध नहीं है और इस विषय पर पहले भी स्पष्टीकरण दिया जा चुका है। इसके बावजूद धार्मिक गुरु का अपमान किया गया।

वहीं कांग्रेस नेता आशुतोष चटर्जी ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बंगाल आकर बंगालियों का अपमान किया गया और उनकी पार्टी इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने बंगालियों की खानपान की परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

इस संबंध में दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-13 23:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News