Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: खड़गे, राहुल, ममता समेत कई नेताओं ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ होने की कामना


कोलकाता, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में कई लोगों की विपक्षी नेताओं ने गहरा दुख जताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सीएम ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के स्वस्थ होने की कामना की।

कोलकाता, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में कई लोगों की विपक्षी नेताओं ने गहरा दुख जताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सीएम ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के स्वस्थ होने की कामना की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ से मुझे गहरा आघात लगा है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैं पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करता हूं कि वह तुरंत बचाव कार्य और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करे, मृतकों और घायलों के परिवारों को उचित मुआवजा दे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मामले की गहन जांच कराए। मैं कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इस कठिन समय में प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले और इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत कार्य में हरसंभव मदद करें।"

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, "चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और बहुत दुख हुआ। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले।"

एआईटीसी विधायक कुणाल घोष ने कहा, "उत्तरी कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को अब मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। हमारा साफ रुख यह है कि घटना के कारणों और इसके होने के तरीके का पता बाद में चल जाएगा, लेकिन अभी सबसे जरूरी लोगों की जान बचाना है।"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, "कोलकाता में घटा हादसा बेहद दुखद है। मृतकों को श्रद्धांजलि। घायल लोगों को तत्काल अच्छे से अच्छा उपचार सुनिश्चित किया जाए।"

--आईएएनएस

पीएसके/वीसी

Date & Time : 2026-10-17 23:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News