Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता होटल अग्निकांड : 9 लोगों की मौत, 5 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान; बांग्लादेश के उप उच्चायोग ने जारी की हेल्पलाइन


कोलकाता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में बुधवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग (डिप्टी हाई कमीशन) ने बताया कि मृतकों में 5 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।

कोलकाता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में बुधवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग (डिप्टी हाई कमीशन) ने बताया कि मृतकों में 5 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।

उप उच्चायोग के अनुसार, मृत बांग्लादेशी नागरिकों में चार लोग कुश्तिया जिले के रहने वाले और एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि एक अन्य मृतक ढाका के अमीनबाजार क्षेत्र का निवासी था। इसके अलावा, एक मृतक के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और स्थानीय प्रशासन उनकी पहचान करने की प्रक्रिया में जुटा है।

जानकारी मिलते ही कोलकाता स्थित बांग्लादेश उप उच्चायोग के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मृतकों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ घायल नागरिकों के उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाए।

उच्चायोग ने कहा है कि यदि अन्य मृतकों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि होती है, तो उनके पार्थिव शरीर को बांग्लादेश भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस और अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस घटना में घायल हुए छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बांग्लादेश उप उच्चायोग के अधिकारी अस्पताल और स्थानीय पुलिस के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। घटना के मद्देनजर उप उच्चायोग ने मृतकों के परिजनों, घायलों और अन्य प्रभावित लोगों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की है।

उच्चायोग ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से किसी भी तरह की सहायता के लिए मोबाइल: +91 82748 21352, व्हाट्सऐप: +880 17172 91266, हेल्पलाइन: +91 99034 26119 नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News