Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी होंगे शामिल: प्रतापराव जाधव


नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इस बार खास तैयारी की जा रही है। सबकुछ उसी के अनुरूप किया जा रहा है। इन तैयारियों को संपन्न करते समय किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। विशेष रूप से अगर हम कोलकाता की बात करें, तो यहां पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, राज्यपाल सहित अन्य गणमान्य अधिकारी शिरकत करेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सार्थक बनाने की दिशा में अपनी तरफ से उल्लेखनीय योगदान देंगे।

उनके मुताबिक, इन पूरी तैयारियों का खाका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खींचा चुका है। खास बात यह है कि योग दिवस के मौके पर इस बार बड़ी संख्या में आम लोग हिस्सा लेंगे। हम लोगों के बीच में जाकर उन्हें खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे। हम अलग-अलग देशों से विदेशी प्रतिनिधिमंडल को इस खास मौके का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है। ध्यान देने वाली बात है कि सभी लोगों में हमें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का एक उत्साह भी देखने को मिला, जिसे हम अपने लिए एक सुखद एहसास मानते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई बड़े रिकॉर्ड बनेंगे, जिसमें सबसे प्रमुख नौका पर योग करना है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी हिस्सा लेंगे। हम इस खास मौके पर पहला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना चाहते हैं। हमें कोलकाता के सीएम और नगर निगम पार्षदों ने यह जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 10 लाख लोग योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसे एक सुखद संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News