Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में रेड अलर्ट


कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान जताया कि सक्रिय कम दबाव वाले क्षेत्र और मानसून की हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश होगी।

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान जताया कि सक्रिय कम दबाव वाले क्षेत्र और मानसून की हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बांकुरा, पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पिछले कुछ घंटों में और मजबूत हो गया है। इसके और मजबूत होने और सोमवार तक 'डिप्रेशन' (कम दबाव का क्षेत्र) में बदलने की उम्मीद है।

मानसून की अक्ष रेखा (मानसून एक्सिस) पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र तक फैली हुई है। इसके परिणामस्वरूप, दक्षिण बंगाल में मंगलवार तक लगातार भारी बारिश होगी।

सोमवार को हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कोलकाता, उत्तर 24 परगना, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भारी बारिश होगी।

मंगलवार को पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मंगलवार शाम से दक्षिण बंगाल में बारिश कम हो जाएगी। फिलहाल मौसम को लेकर कोई और चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कम दबाव के कारण समुद्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे मंगलवार तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों के पास उत्तर बंगाल की खाड़ी में न जाएं।

इस बीच, उत्तर बंगाल में मंगलवार तक भारी बारिश जारी रहेगी। सोमवार को जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और कूचबिहार में मंगलवार तक गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होती रहेगी।

सोमवार सुबह से ही कोलकाता में भारी बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। लगातार बारिश के कारण शहर और उसके आसपास ट्रैफिक धीमा हो गया है। सोमवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था।

--आईएएनएस

एससीएच

Share:

Leave A Reviews

Related News