Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता से लौटते समय मुर्शिदाबाद के कंटेंट क्रिएटर की सड़क हादसे में मौत


कोलकाता, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुए सड़क हादसे में मुर्शिदाबाद के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी साझा की।

कोलकाता, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुए सड़क हादसे में मुर्शिदाबाद के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी साझा की।

पुलिस के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित बेनीदासपुर गांव के रहने वाले सलाम शेख के बेटे सुमन, सोशल मीडिया पर 'सुमन राइडर' के नाम से मशहूर थे।

पुलिस के मुताबिक, सुमन को बाइक चलाने का बहुत शौक था। शुरुआती जांच से पता चला है कि गुरुवार देर रात कोलकाता से मुर्शिदाबाद जिले लौटते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे दुर्घटना का शिकार हो गए। वे कंटेंट बनाने के काम से कोलकाता गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय युवा राइडर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि सुमन की मौत मौके पर ही हो गई थी।

पिछले महीने ही दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया की बाइक राइडर देबाहुति बनर्जी की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। देबाहुति पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर लोकल पुलिस स्टेशन इलाके के बालीहाटी इलाके में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुई थीं।

कोलकाता से कुल 15 लोग आठ बाइक पर सवार होकर ओडिशा के चांदीपुर गए थे। ओडिशा से बाइक लेकर लौटते समय खड़गपुर के पास देबाहुति की बाइक का पहिया एक गड्ढे में चला गया। तेज रफ्तार के कारण देबाहुति का संतुलन बिगड़ गया था बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News