Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कॉमनवेल्थ गेम्स: '70 गोल्ड' के साथ ऑस्ट्रेलिया 'नंबर-1', भारत ने हासिल किया चौथा स्थान


ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक मेडल जीतकर शीर्ष पायदान हासिल किया। ग्लासगो 2026 में 74 कॉमनवेल्थ देशों और अन्य रीजन के 3,000 से ज्यादा एथलीट्स ने 16 खेलों में हिस्सा लिया। इनमें 10 एबल-बॉडी और 6 इंटीग्रेटेड पैरा स्पोर्ट्स शामिल रहे। 216 मेडल इवेंट्स वाले 23वें एडिशन में कुल 674 मेडल दिए गए।

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक मेडल जीतकर शीर्ष पायदान हासिल किया। ग्लासगो 2026 में 74 कॉमनवेल्थ देशों और अन्य रीजन के 3,000 से ज्यादा एथलीट्स ने 16 खेलों में हिस्सा लिया। इनमें 10 एबल-बॉडी और 6 इंटीग्रेटेड पैरा स्पोर्ट्स शामिल रहे। 216 मेडल इवेंट्स वाले 23वें एडिशन में कुल 674 मेडल दिए गए।

ऑस्ट्रेलिया कुल 171 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा, जिसने 70 गोल्ड, 45 सिल्वर और 56 मेडल हासिल किए। यह देश स्विमिंग और पैरा स्विमिंग में सर्वाधिक 76 मेडल (37 गोल्ड, 16 सिल्वर, 23 ब्रॉन्ज) अपने नाम करने में सफल रहा।

ओवरऑल मेडल टैली में इंग्लैंड 110 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस देश ने 29 गोल्ड, 45 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज हासिल किए। बॉल्स/पैरा बॉल्स में इंग्लैंड के नाम 3 गोल्ड के साथ कुल 6 मेडल रहे।

वहीं, कनाडा कुल 62 मेडल के साथ तीसरे पायदान पर रहा, जिसने 19 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते। कनाडा ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 7 गोल्ड निकाले।

भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल रहे। एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स में देश के नाम 16 मेडल रहे। वहीं, बॉक्सिंग में भारत एक महाशक्ति बनकर उभरा, जिसने सर्वाधिक 7 गोल्ड अपने नाम किए। इसके अलावा, वेटलिफ्टिंग में भारत ने कुल 8 मेडल हासिल किए। जूडो में भारत ने अपना दमखम दिखाते हुए कुल 4 मेडल जीते। पैरा-पावरलिफ्टिंग में भारत ने एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मेडल टैली में पांचवें स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड कुल 39 पदकों और गोल्ड मेडल के मामले में भारत की बराबरी पर रहा। इस देश ने 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज जीते। वहीं, न्यूजीलैंड 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज जीतकर कुल 36 मेडल के साथ छठे स्थान पर रहा।

नाइजीरिया ने कुल 24 मेडल हासिल किए। इनमें 10 गोल्ड, 7 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज शामिल रहे। इस देश ने वेटलिफ्टिंग में 3 गोल्ड हासिल किए। जमैका कुल 19 मेडल (10 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) के साथ आठवें पायदान पर रहा। सभी 10 गोल्ड जमैका को एथलेटिक्स/पैरा एथलेटिक्स में हाथ लगे।

वेल्स ने 9 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ कुल 31 मेडल हासिल किए। ट्रैक साइकिलिंग/पैरा ट्रैक साइकिलिंग में इस देश ने 6 गोल्ड के साथ कुल 11 मेडल अपने नाम किए। वहीं, मलेशिया ने वेटलिफ्टिंग में अपना दमखम दिखाते हुए 5 गोल्ड हासिल किए। यह देश कुल 16 मेडल के साथ मेडल टैली में 10वें पायदान पर रहा, जिसमें 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News