Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीराबाई चानू-ऋषिकांत सिंह समेत झंडू कुमार को सराहा


नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीराबाई चानू को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने ऋषिकांत सिंह चनंबमक और झंडू कुमार को सराहा है। इन एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। फिलहाल भारत की झोली में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीराबाई चानू को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने ऋषिकांत सिंह चनंबमक और झंडू कुमार को सराहा है। इन एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। फिलहाल भारत की झोली में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है।

रविवार को ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े। मीराबाई चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया। नाइजीरिया की सिल्वर मेडलिस्ट रूथ असुकुओ न्योंग कुल 168 किग्रा वजन (75 स्नैच और 93 क्लीन एंड जर्क) उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मलेशिया की आइरीन हेनरी ने कुल 167 किग्रा (77 स्नैच और 90 क्लीन एंड जर्क) ब्रॉन्ज मेडल जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अद्भुत साहस, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया है। उनकी यह शानदार उपलब्धि देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी निरंतर सफलता की कामना करती हूं।"

दूसरी तरफ, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऋषिकांत ने स्नैच में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन किया। ऋषिकांत मलेशिया के बिन कस्डन मोहम्मद अनिक (273 किलोग्राम) के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जबकि केन्या के जोशुआ अमूंगा मबोया (260 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इससे पहले, पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

दोनों एथलीट्स को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ऋषिकांत सिंह चनंबम और पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर झंडू कुमार को हार्दिक बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन और अटूट संकल्प ने देश का मान बढ़ाया है। मैं भविष्य में उन दोनों की और भी बड़ी उपलब्धियों की कामना करती हूं।"

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर मीराबाई चानू को बधाई देते हुए लिखा, "भारत के लिए गर्व का सुनहरा पल। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर शानदार मीराबाई चानू को बधाई। इस यादगार उपलब्धि ने इतिहास में आपका नाम भारत की पहली ऐसी वेटलिफ्टर के तौर पर दर्ज कर दिया है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई है। आपकी जीत ने पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी है।"

ऋषिकांत सिंह को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर ऋषिकंत सिंह चनंबम को बधाई। आपने अपनी जीत से देश का मान बढ़ाया है। सफलता हमेशा आपके साथ रहे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News